फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army salutes Agniveer's sacrifice, dispels misconceptions spread on social media

Siachen : अग्निवीर के बलिदान को सेना ने किया सलाम, सोशल मीडिया पर फैली भ्रांतियों को किया दूर

Mon, 23 Oct 2023 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 12:26 AM IST
सार

सेना ने साफ किया है कि परिजनों को मिलने वाली परिलब्धियां सैनिक की सेवा के प्रासंगिक नियमों और शर्तों द्वारा शासित होती हैं लिहाजा उन्हे स्पष्ट कर देना आवश्यक है ताकि किसी तरह की भ्रांति न फैले। 
 

विज्ञापन
Army salutes Agniveer's sacrifice, dispels misconceptions spread on social media
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सियाचिन में तैनात अग्निवीर गवाते अक्षय लक्ष्मण के बलिदान को सेना ने सलाम किया है। सेना ने कहा है कि दुख की इस घड़ी में वह अग्निवीर के परिवर के साथ है। इसी के साथ अग्निवीर के परिजनों को वित्तीय सहायता के संबंध में सोशल मीडिया पर परस्पर विरोधी संदेशों को देखते हुए सेना ने साफ किया है कि परिजनों को मिलने वाली परिलब्धियां सैनिक की सेवा के प्रासंगिक नियमों और शर्तों द्वारा शासित होती हैं लिहाजा उन्हे स्पष्ट कर देना आवश्यक है ताकि किसी तरह की भ्रांति न फैले। 

विज्ञापन

सेना के अनुसार अग्निवीरों की नियुक्ति की शर्तों के अनुसार मृत युद्ध हताहत के लिए अधिकृत परिलब्धियों में एक गैर-अंशदायी बीमा राशि, जो कि 48 लाख रुपये है। सेवा निधि में अग्निवीर (30%) का योगदान (सरकार द्वारा समान योगदान और उस पर ब्याज के साथ) शामिल है। इसी के साथ 44 लाख रुपये की अनुग्रह राशि। मृत्यु की तारीख से चार साल पूरे होने तक शेष कार्यकाल का भुगतान (इस मामले में 13 लाख रुपये से अधिक)। सशस्त्र बल युद्ध हताहत कोष से 8 लाख रुपये का योगदान। भारतीय सेना की ओर से तत्काल 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सियाचिन में ऊंचे बर्फीले पर्वतों के बीच तैनात अग्निवीर गवाते अक्षय लक्ष्मण ने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। लेह स्थित सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने इसकी जानकारी दी। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सहित सभी रैंक के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के अग्निवीर गवते अक्षय लक्ष्मण की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

काराकोरम रेंज में लगभग 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे ऊंचे सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां सैनिकों को तेज शीत हवाओं से जूझना पड़ता है। सियाचिन में तैनात अग्निवीर गवाते अक्षय लक्ष्मण महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed