सेना-पुलिस के बीच खाई पैदा कर रहे देशद्रोही, नहीं होने देंगे कामयाबः आर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांदरबल में सेना के जवानों द्वारा पुलिस के जवानों को पीटने के मामले पर अलगाववादियों द्वारा दिए गए बयानों और इस घटना पर हो रही राजनीति के बीच सेना की ओर से बयान दिया गया है। सेना की चिनार कोर को कमांडर की ओर से सोशल मीडिया पर अलगाववादियों द्वारा दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया है कि सेना और पुलिस के बीच मतभेद पैदा करने की देशद्रोहियों की कोशिश कामयाब नहीं होगी और हम दोनों ही भाईयों की तरह हाथ से हाथ मिलाकर काम कर रहे हैं।
Efforts to create divide between Army&Police by anti-nationals won't work.We're together always working as brothers in arms:Chinar Corps Cdr
— ChinarCorps.IA (@Chinarcorps_IA) July 23, 2017विज्ञापन
सेना की ओर से ये बयान उस वक्त दिया गया है जब कि गांदरबल की घटना पर अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी की ओर से ये कहा गया कि सेना ने उन जवानों को पीटा है जो कि कश्मीर की हिफाजत के लिए काम कर रहे थे।
अलगाववादियों के अलावा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दु्ल्ला ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी जांच कराने की मांग की थी। वहीं घटना के बाद डीजीपी एसपी वैद द्वारा सेना के कोर कमांडर स्तर के अधिकारियों से इसके संबंध में बात भी की गई थी।