फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army rescued many peoples in anantnag

जहां कोई नहीं गया वहां सेना पहुंची

Sat, 04 Apr 2015 01:54 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
army rescued many peoples in anantnag

घाटी में करीब एक सप्ताह से हो रही भारी बारिश के चलते दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के भी कई इलाके प्रभावित हुए थे। इन इलाकों में लोगों तक सहायता और राहत पहुंचाने में सेना की तीन राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेना के जवानों ने समय रहते लोगों की सहायता की।

विज्ञापन


तीन आरआर की जहां जहां से सहायता की मांग की गई तुरंत उनके जवानों ने लोगों की सहायता की और उन्हें सुरक्षित रखने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सेना की तीन राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल रोहित रावत ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें कई इलाकों से सहायता के लिए फोन आए।
विज्ञापन


उनके द्वारा पूरी कोशिश की गई कि समय रहते लोगों को सहायता पहुंचाई जाए। चंदीग्राम के लोगों द्वारा उस समय सहायता मांगी गई जब आरपल नाले पर बना रास्ता, जो चंदीग्राम को बेगागुंड से जोड़ता है, पानी के तेज बहाव के कारण बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत रिलीफ कॉलम को भेजा गया और जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उसे ठीक किया। इसके अलावा संगनाड में भूस्खलन के कारण करीब पांच-छह मकानों में दरारें आ जाने से क्षति पहुंची थी और वह रहने के लिए सुरक्षित नहीं थे, जिसके चलते वहां पहुंची सेना की तीन आरआर के जवानों ने करीब 40 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल कर इलाके के सरकारी प्राइमरी स्कूल पहुंचाया।

कर्नल रोहित रावत ने बताया कि अनंतनाग जिले के सेल्लर इलाके के गुरुकुलदान गांव में भी जवानों ने 30 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना की तीन आरआर यूनिट द्वारा अच्छा कार्य किया गया जिसकी सराहना स्थानीय लोगों द्वारा की गई। उनका कहना था कि सेना समय-समय पर उनकी काफी सहायता करती है।

जानिए, कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

army rescued many peoples in anantnag

पिछले चौबीस घंटों में जम्मू संभाग के बटोत इलाके में सबसे ज्यादा 43.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जम्मू संभाग के अन्य इलाकों में भद्रवाह में 24.8, बनिहाल में 13.4, कटड़ा में 12.6, जम्मू में 16.1, कठुआ में 6.2, उधमपुर में 18.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कश्मीर संभाग के श्रीनगर में 13.5, काजीकुंड में 15.1, पहलगाम में 26.8, कुपवाड़ा में 26.9, कोकरनाग में 20.5, गुलमर्ग में 26.0 बारिश हुई। गुलमर्ग में सात इंच ताजा बर्फबारी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से खराब मौसम से कुछ राहत मिलेगी। पिछले तीन दिन से खराब मौसम से जम्मू का पारा गिर गया है।

यहां शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री कम 15.2 डिग्री रहा। श्रीनगर में भी खराब मौसम का असर दिखा।

यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से थोड़ा पारा गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कटड़ा में भी पारा गिरकर अधिकतम 19.0 और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा लेह में अधिकतम तापमान 13.8, न्यूनतम तापमान 4.3, कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2, गुलमर्ग में माइनस 1.0, पहलगाम में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed