{"_id":"56f76a064f1c1bac31f14f12","slug":"army-rescued-64-people-trapped-in-snow-from-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में सेना ने बर्फ में फंसे 64 लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में सेना ने बर्फ में फंसे 64 लोगों को बचाया
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:35 AM IST
सार
- 24 मार्च को देर रात 10 छोटे वाहन और 12 लोड कैरियर भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान के चलते फंस गए थे। इन वाहनों में 64 लोग सवार थे।
- 25 मार्च की सुबह ग्रेफ के बुलडोजर का प्रयोग कर बाकी के 12 बड़े वाहनों को भी सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना के जवानों ने कुपवाड़ा के नस्ता-छुन पास पर भारी बर्फबारी में फंसे 64 लोगों को बचा लिया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना श्रीनगर से करीब 130 किलोमीटर दूर नस्ता-छुन पास की है।
विज्ञापन
जहां 24 मार्च को देर रात 10 छोटे वाहन और 12 लोड कैरियर भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान के चलते फंस गए थे। इन वाहनों में 64 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। उनकी जान खतरे में थी।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता के अनुसार रात करीब 10 बजे जानकारी मिलते ही सेना की एवलांच रेस्क्यू टीम (एआरटी) बर्फीले तूफान के बावजूद वहां पहुंच गई। जवानों ने पहले हलके वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद 25 मार्च की सुबह ग्रेफ के बुलडोजर का प्रयोग कर बाकी के 12 बड़े वाहनों को भी सुरक्षित निकाल लिया। सेना ने बचाए गए लोगों को चिकित्सा, खाना और अन्य सहायता उपलब्ध कराई।