फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army put an end to the rumours about ceasefire, it will continue in future too

Ceasefire: 18 मई की सीजफायर खत्म होने की चर्चा अफवाह; भारत-पाक संघर्ष विराम रहेगा बरकरार, सेना ने किया साफ

Mon, 19 May 2025 12:30 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 19 May 2025 12:30 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के बीच 12 मई को हुए संघर्ष विराम समझौते को लेकर फैली 18 मई की समाप्ति की अफवाहों को सेना ने खारिज कर दिया है। सेना ने स्पष्ट किया है कि सीजफायर जारी रहेगा और इसकी कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है।

विज्ञापन
Army put an end to the rumours about ceasefire, it will continue in future too
सुरक्षाबल - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष विराम आगे भी जारी रहेगा। इसके खत्म होने की कोई तारीख तय नहीं है। सेना ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है।जम्मू में सेना के प्रवक्ता ने बताया कि बड़े स्तर पर यह भी जानकारी मांगी जा रही थी कि रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत होनी है। वह स्पष्ट कर दें कि ऐसी कोई बैठक नहीं होनी है।

विज्ञापन


सीजफायर समझौते की वैधता बनी रहेगी जब तक नई चर्चा न हो
सेना ने कहा कि रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत तय नहीं है। 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ की बातचीत में जो सीजफायर पर सहमति बनी थी, उसकी कोई आखिरी तारीख तय नहीं की गई है। यह समझौता तब तक लागू रहेगा, जब तक दोनों देशों में कोई नई बात नहीं होती। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भ्रम फैलने से बढ़ी चिंता
बता दें कि सोशल मीडिया से लेकर अन्य जगहों पर चर्चाओं का जोर था। कहा जा रहा था कि 18 मई को सीजफायर खत्म हो जाएगा। इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लोग भी सहमे हुए थे। अब सेना ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सीजफायर आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती इलाकों में सेना और सुरक्षा बलों की सक्रिय निगरानी
सेना के अफसर लगातार कर रहे बाॅर्डर का दौरासीजफायर के बाद सेना, पुलिस और बीएसएफ के अफसर लगातार सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर रहे हैं। सीमाओं की अग्रिम चौकियों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अब सीमा से सेना की मौजूदगी धीरे-धीरे कम की जाएगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। इसी संदर्भ में अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं, ताकि हालात को आंका जा सके। डीजीपी जम्मू-कश्मीर नलिन प्रभात और सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा कर स्थिति को जांच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed