{"_id":"6051e2f88ebc3ecbac0667c1","slug":"army-organized-the-qaumi-ekta-meet-in-rajouri-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में सेना ने कौमी एकता मीट का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में सेना ने कौमी एकता मीट का किया आयोजन
Wed, 17 Mar 2021 04:37 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 17 Mar 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
राजोरी में सेना ने कौमी एकता मीट का किया आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और क्षेत्र में समृद्धि को बढ़ावा देने के प्रयासों कोे जारी रखते हुए सेना ने राजोरी के बुद्धल इलाके में कौमी एकता मीट का आयोजन किया। इसमें सभी समुदायों के लोगों के बीच सामाजिक सद्भाव जारी रखने के साथ विकास के बारे में चर्चा करना था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों, सरपंचों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मौलवियों, पंडितों ने भाग लिया। इस दौरान कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कोविड महामारी, सांप्रदायिक सौहार्द, शांति, समृद्धि, क्षेत्र में विकास, बच्चों के लिए शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : अभिनव थियेटर में लोहा कट्ट नाटक का हुआ मंचन
विज्ञापन
लोगों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना की। विभिन्न समुदायों के बीच पहले से मौजूद बंधन को और मजबूत बनाने और क्षेत्र में शांति और सद्भाव को आगे बढ़ाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।