{"_id":"6051d4bf8ebc3edb5372feb9","slug":"jammu-kashmir-loha-katta-drama-staged-at-abhinav-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : अभिनव थियेटर में लोहा कट्ट नाटक का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : अभिनव थियेटर में लोहा कट्ट नाटक का हुआ मंचन
Wed, 17 Mar 2021 03:36 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 17 Mar 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
अभिनव थियेटर में आयोजित नाटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनव थियेटर में वार्षिक नाट्य उत्सव के दूसरे दिन बलवंत गार्गी के लिखे पंजाबी नाटक लोहा कट्ट का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन टीएस प्रेमी ने किया। नाटक की कहानी एक लोहार परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें पुरानी और नई पीढ़ी की सोच के बीच द्वंद्व को बयां किया गया है।
विज्ञापन
काकू लोहार की पत्नी, उसके साथ अपना जीवन बसर कर रही है। उनकी जवान बेटी बानो आधुनिक विचारों वाली है और वह उस माहौल में घुटन महसूस करती है। नतीजतन एक आधुनिक विचार वाले युवक के साथ भाग जाती है। नाटक में कलाकारों ने पुरानी और नई पीढ़ी की सोच के उस दौर को दिखाया है, जिससे आज हमारा समाज गुजर रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में खनन की अवैध नीलामी में बाहरी लोगों को मिला मौका
विज्ञापन
कहानी में यह बताने की कोशिश की गई है कि पुरानी परंपराओं और सोच को नई पीढ़ी पर थोपने की कोशिश न की जाए, बल्कि पुरानी पीढ़ी को भी अपना नजरिया बदलना चाहिए। नाटक में काकू (लोहार) की भूमिका में पंडित एमएल, शांति (पत्नी) का किरदार अमरजीत कौर, अपर्णा शर्मा ने बानो का किरदार निभाया है।