{"_id":"610d2ca5be50d074bb32cf75","slug":"army-organises-medical-camp-in-boniyar-kashmir-for-loc-residents","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बोनियार में सेना ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, भारी संख्या में पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बोनियार में सेना ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, भारी संख्या में पहुंचे लोग
Fri, 06 Aug 2021 06:05 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:05 PM IST
सार
घाटी में बोनियार इलाके में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे। अवाम ने सेना के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
सेना ने बोनियारी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बोनियार इलाके में नियंत्रण रेखा के पास तिलपात्रा के निवासियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 140 से अधिक स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
बोनियार तहसील में गर्मियों में एलओसी के पास के गांवों से लगभग 100-120 परिवार पशु चराने के लिए पीर पंजाल के ऊपरी इलाकों में चले जाते हैं। कठिन परिदृश्य और खराब कनेक्टिविटी उनकी दिनचर्या के लिए एक चुनौती पेश करती है, लेकिन वे मुस्कान के साथ उनका सामना करते हैं। सिविल मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से दूर होने के कारण, कई बार लोगों को संकट का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इस दौरान भारतीय सेना एलओसी पर तैनात होने के साथ-साथ कश्मीर घाटी के लोगों को खतरों से बचाने की जिम्मेदारी उठाती है। दूर-दराज में रहने वाले लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए भी तत्पर रहती है। इसी क्रम में आज सेना ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें लोगों को दवाओं के वितरण के साथ ही बीमारियों से लड़ने की सलाह दी गई। अवाम ने सेना की चिकित्सा टीम के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन