फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army orders probe into deaths of 3 civilians in Poonch

जम्मू कश्मीर: पुंछ में तीन नागरिकों की मौत की सेना ने शुरू की आंतरिक जांच, अज्ञात पर हत्या का मुकदमा

Mon, 25 Dec 2023 11:48 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 11:48 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सरकार के मुताबिक, सरकार ने प्रत्येक मृतक के लिए मुआवजे की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार ने प्रत्येक मृतक के करीबी परिजन के लिए अनुकंपा नियुक्ति की भी घोषणा की है। 

विज्ञापन
Army orders probe into deaths of 3 civilians in Poonch
पुंछ - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले के सावनी क्षेत्र में आतंकी हमले वाली जगह के पास संदिग्ध परिस्थितियों में तीन ग्रामीणों की शवों की बरामदगी के मामले में सेना ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। सेना ने प्रारंभिक तौर पर तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है ताकि जांच निष्पक्ष हो सके। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राजोरी के थन्नामंडी इलाके में तैनात सेना की ब्रिगेड के तीन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें एक कर्नल व एक लेफ्टिनेंट कर्नल स्तर के भी अधिकारी हैं। जांच की जा रही है कि कैसे तीन नागरिकों की मौत हुई। उधर, तीन नागरिकों के शव बरामदगी मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


हमले के बाद घटना स्थल के पास शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गांव टोपापीर निवासी तीन लोगों के शव बरामद हुए थे। प्रशासन व सुरक्षाबलों ने मृतकों के आश्रितों को मुआवजा, परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी और मामले की जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया था। अब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed