फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army officer speaks to surrender, small out come, no one will shoot ...

सरेंडर के लिए आतंकी से बोले सेना के अधिकारी, छोटे बाहर आजा, कोई गोली नहीं चलाएगा...

विज्ञापन
Army officer speaks to surrender, small out come, no one will shoot ...
चाचा से गले मिलता आतंकी।
श्रीनगर। बडगाम के चडूरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों की ओर से दिखाई गई मानवता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दिख रहा है कि कैसे सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने एक स्थानीय आतंकी का आत्मसमर्पण करवाया। इस युवक की जान बचाने पर परिवार वालों ने सुरक्षाबलों का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन

करीब 2 मिनट 9 सेकेंड के इस वीडियो में सेना के एक अधिकारी ऑपरेशन के दौरान बार-बार आतंकी को हथियार छोड़कर बाहर आने को कह रहे हैं। इतना ही नहीं पहले छोटे और फिर उसका नाम जहांगीर पुकारते हुए उससे कहते सुनाई दे रहे हैं कि इधर आ जा। वीडियो में दिख रहे सेना के अधिकारी की पूरी कोशिश है कि उसपर कोई गोली न चलाए, वह बार-बार जोर-जोर से कह रहे हैं कि कोई फायर नहीं करेगा। अधिकारी ने एक बार तो वायरलेस पर आदेश दिया कि ऑल पार्टी क्वाइट्स। इसके बाद आतंकी जहांगीर को जर्सी छोड़कर और हथियार नीचे रखने के बाद सेना ने उसे अपनी ओर आने को कहा। वीडियो में आतंकी उनकी ओर आता दिखता है। अधिकारी ने कहा, इधर आ जाओ कुछ नहीं होगा। साथ ही उससे यह भी पूछा कि कोई और तो नहीं था और उसने अपना हथियार कहां रखा है। आतंकी ने दूर सेब के बगीचे की ओर इशारा करते कहा कि वहां पर है।
विज्ञापन

आतंकी जहांगीर बोला-अल्ताफ ने दिया हथियार, कहा - इंतजार करना
जैसे ही आतंकी अधिकारी के करीब पहुंचा तो अधिकारी ने उससे कहा कि कोई बात नहीं गलती हो जाती है। और अपने एक जवान से आतंकी के लिए पानी लाने को कहा। साथ ही सभी जवानों से आतंकी से दूरी बनाए रखने और मारपीट न करने को भी कहा। अधिकारी ने जब उससे पूछा तो जहांगीर ने कहा कि अलताफ ने हथियार दिया और कहा कि यहां इंतजार करना, लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को संभाल कर रखना
आत्मसमर्पण के बाद जहांगीर के परिवार वाले मौके पर बुलाए गए। वीडियो में जहांगीर के चाचा उसे गले लगाते दिखाई दे रहे हैं और सबके चेहरों पर खुशी दिखी कि इसे ज़िंदा पकड़ लिया गया। सेना के अधिकारियों ने कहा कि अब बच्चे को संभाल कर रखें। इस पर चाचा ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनकी लाश पहले गिरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed