{"_id":"615349a58ebc3e04585c44be","slug":"army-nabs-infiltrator-along-loc-in-keri-sector-of-rajouri-interrogation-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजौरी के केरी सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठिए को सेना ने दबोचा, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के केरी सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठिए को सेना ने दबोचा, पूछताछ जारी
Tue, 28 Sep 2021 10:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:28 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने उसे तब पकड़ा, जब वह इस पार दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए से पूछताछ की जा रही है। सेना के वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
loc
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजौरी जिले के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को सेना ने मंगलवार को दबोच लिया। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की खुइरट्टा तहसील के एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने उसे तब पकड़ा, जब वह इस पार दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए से पूछताछ की जा रही है। सेना के वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने पुलवामा पुलिस और सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स की सहायता से पुलवामा से 2 ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। पूछताछ से पता चला कि लश्कर कमांडर रियाज सथरगुंड ने उन्हें श्रीनगर के नौहट्टा के राजौरी कदल इलाके में एक ठिकाना बनाने के लिए कहा था। इस पर सीआरपीएफ के साथ तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एक घर में बनाए गए ठिकाने का पता चला। हालांकि, वह खाली था। पुलिस ने बताया कि घर के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन