{"_id":"59788c2b4f1c1b17468b478c","slug":"army-launched-search-operation-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अनंतनाग इलाके में घुसे आतंकी, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अनंतनाग इलाके में घुसे आतंकी, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग इलाके में आंतकियों छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अनंतनाग के मट्टन इलाके में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की। सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि इलाके में दो-तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सुरक्षा बलों ने दोपहर बाद तलाशी अभियान शुरू किया। घर-घर जाकर तलाशी ली गई।
हालांकि तलाशी अभियान में कुछ हाथ नहीं लगा। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी बचकर भाग निकले हैं। इसी बीच स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए जमा होने लगे। हालात को काबू करने और अफवाहें न फैलें, इसको देखते हुए अनंतनाग जिले के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।