फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army launched a search operation by helicopter on loc

बार्डर पर देखे गए आतंकी, सेना ने तलाशी में लगाए हेलीकाप्टर

Tue, 02 Dec 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Dec 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
army launched a search operation by helicopter on loc

जिला के बैनगलाड क्षेत्र में आतंकियों को देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबल काफी सतर्क हो गए हैं। सेना ने सोमवार को हेलीकाप्टर से सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। वहीं सभी नाकों पर जवानों को सतर्क किया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को बैनगलाड क्षेत्र में आतंकियों की हलचल की सूचना पर रातभर सुरक्षाबल सतर्क रहे। कई क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी चलाया गया। हाईवे पर भी अतिरिक्त नाके लगाकर जांच की गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सेना के हेलीकाप्टर द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकी देखे जाने की सूचना के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ और सेना के जवान दिन-रात मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी संपर्क मार्गों पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। इन मागों पर सेना के जवान पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।

गौरतलब है की पिछले दिनों अरनिया के कठार में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में चार आतंकी मार गिराए गए थे। लोगों का मानना है कि आतंकियों की संख्या और अधिक हो सकती है।


हालांकि इस बारे में सुरक्षा एजेंसियां अभी कुछ कहने से बच रही हैं। फिलहाल सोमवार को हेलीकाप्टर से सीमावर्ती इलाकों में आतंकी देखे जाने की खबर के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। कसबा के मुख्य चौक पर भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed