{"_id":"91aa38d3a8547eed43e2169e65d0acb5","slug":"army-jawans-donate-blood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल सीमा पर ही रक्षा नहीं करते ये जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल सीमा पर ही रक्षा नहीं करते ये जवान
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 10 Aug 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने और आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के मकसद से सेना ने रक्तदान शिविर व नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन
जिले के केरी सेक्टर में सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन, जिला स्वास्थ्य विभाग तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने संयुक्त रूप से शिविरों का आयोजन किया। इस अवसर पर सेना के जवानों ने करीब 35 बोतल रक्तदान किया। साथ ही क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन
जांच के बाद उनमें मुफ्त दवाएं भी बांटी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजीव शर्मा और रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव एवं जिला मास मीडिया अधिकारी सादिक खान सहित सैन्य अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सीएमओ ने सेना के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत लाभदायक बताया। कहा कि सीमा पर कई बार गोलीबारी होने से लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सैन्य जवानों द्वारा दान किए गए रक्त को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंच ने सेना व स्वास्थ्य विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से हमें बहुत लाभ मिलता है।