फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army jawan shot dead in Akhnoor Jammu

दुर्घटना या आत्महत्या: जम्मू के अखनूर में गोली लगने से जवान की मौत, अधिकारियों ने कही ये बात

Tue, 01 Jun 2021 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Jun 2021 02:38 PM IST
सार

अखनूर में हिमाचल प्रदेश निवासी सेना के एक जवान की गोली लगने से मौत हुई है। इस मामले में पुलिस जांच चल रही है।

विज्ञापन
Army jawan shot dead in Akhnoor Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के अखनूर में सेना के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। उसकी पहचान हवलदार संदीप के रुप में हुई है। जवान हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जवान ने शिविर में सर्विस राइफल से गोली मार ली। उसके साथियों ने गोली चलने की आवाज सुनी। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने संदीप को लहुलुहान पाया। संदीप की ठोड़ी में गोली लगी थी। आनन-फानन उसे सेना के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, अधिकारियों ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शिविर में तैनात हवलदार संदीप कुमार की मौत दुर्घटनावश गोली लगने से हुई है अथवा उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि सभी कानूनी एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद संदीप के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- वन संपदा को नुकसान: दो दिन बाद तेज बारिश से बुझी जंगलों में लगी आग, एयरफोर्स की भी ली गई थी मदद

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : छह साल की बच्ची ने पीएम से कहा- होमवर्क का बहुत बोझ है, एलजी सिन्हा ने जारी किया फरमान    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed