फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army

पाकिस्तान साइबर जिहाद से बिगाड़ रहा घाटी का माहौल

विज्ञापन
army
जम्मू। प्रदेश में 4जी इंटरनेट की बहाली को लेकर चल रही बहस के बीच पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. शेश पाल वैद ने कहा है कि सीमा पार से इंटरनेट के जरिए साइबर जिहाद चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कई एजेंसियां अखबारों में इश्तेहार देकर युवाआें को साइबर जिहाद में शामिल होने को उकसाती हैं। उन्हें बाकायदा पैसा दिया जाता है। साइबर जिहाद को इंटरनेट के जरिए जम्मू-कश्मीर का माहौल खराब करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉ. वैद वीरवार शाम नमो एप पर वर्चुअल मीट के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. वैद ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद की बड़ी वजह न तो गरीबी है और न ही स्थानीय समस्याएं। बिहार जैसे राज्य में गरीबी और बेरोजगारी इससे कहीं ज्यादा है। असल में यह मामला कट्टरपंथ से जुड़ा हुआ है। पाकिस्तान में बैठे बहुत से लोग केवल कश्मीर तक कट्टरपंथ की हवा पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

---
1995 में माहौर में बनी थी पहली वीडीसी
नमो एप पर वर्चुअल मीट के दौरान एक वक्ता ने डॉ. वैद से विलेज डिफेंस कमेटी गठन के इतिहास पर सवाल पूछा। डॉ. वैद ने बताया कि वर्ष 1995 में माहौर के एक गांव में आतंकियों के एक दल का ग्रामीणों से सामना हुआ था। सात से आठ आतंकियों से ग्रामीण भिड़ गए। दो आतंकी मार भी दिए गए। जब यह मामला उनके संज्ञान में आया तो विलेज डिफेंस कमेटी का विचार वायरलेस मैसेज से उच्चाधिकारियों के साथ साझा किया। पुलिस लाइन से 10 बंदूकें ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई थीं। इसी से प्रदेश में वीडीसी की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed