{"_id":"5ebece4f8ebc3e909c3be46b","slug":"army-jammu-news-jmu209998037","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए सेना के पास विशेष रणनीति - सेना प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए सेना के पास विशेष रणनीति - सेना प्रमुख
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में गर्मियों में बढ़ने वाली आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए सेना के पास विशेष रणनीति है। इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर सेना सीआईसीटी (काउंटर इनफ्लिट्रेशन एंड काउंटर टेररिस्ट) ग्रिड में लगातार बदलाव करती रहती है। ये बात सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकंद नरवणे ने मीडिया से बातचीत में कही।
पाकिस्तान में लांचिंग पैड्स पर घुसपैठ के लिए तैयार बैठे आतंकियों को लेकर कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान ही घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने में मदद करता है। सेना के पास मौजूदा जानकारी के अनुसार सरहद के उस पार एलओसी पर करीब 10 से 12 आतंकी कैंप हैं और हर कैंप में लांचिंग पैड पर 15-20 आतंकी मौजूद हैं जो घुसपैठ की फिराक में हैं। हमारी उन पर कड़ी नजर है और सेना उसे नाकाम करेगी।
इस बीच बढ़ रही आतंकी घटनाओं पर सेना प्रमुख ने कहा कि सर्दियों में काफी हद तक आतंकी गतिविधियां कम होती हैं। यह हर साल का पैटर्न है कि जैसे-जैसे मौसम अच्छा होता है और बर्फ पिघलने के साथ घुसपैठ के रास्ते खुल जाते हैं, जिससे घुसपैठ भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि अक्सर अप्रैल और मई में आतंकी गतिविधियों में हमेशा थोड़ी बढ़ोतरी होती है लेकिन हमारे पास इससे निपटने के लिए विशेष रणनीति है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो हमारा सीआईसीटी ग्रिड है उसको हम लगातार मिलने वाले इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर बदलते रहते हैं। यही कारण है कि आतंकियों के खिलाफ हमने पिछले कुछ समय में काफी कामयाब ऑपरेशन किए हैं। इसी रणनीति के चलते हम आतंकियों को या तो एलओसी के करीब या फिर घाटी में आंतरिक इलाकों में घेर पाए हैं। सेना प्रमुख ने बताया कि सेना द्वारा कई आतंकियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन अंजाम देकर बडे़ आतंकी कमांडर मार गिराए हैं। उन्होंने कहा कि यह तो होता रहेगा लेकिन घाटी की जो ओवरऑल स्थिति है उसमें सुधार आया है।
अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में काफी कमी देखने को मिली थी लेकिन जैसे ही गर्मियां शुरू होने लगी तो इन घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हाल ही में उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में एक मुठभेड़ में सेना के कर्नल और मेजर सहित कुल पांच जवान शहीद हो गए। इस साल सुरक्षाबलों ने कई कामयाब ऑपरेशन किए। इस साल अब तक करीब 27 आतंक विरोधी ऑपरेशनों के दौरान 64 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है जबकि करीब 125 ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार किए जा चुके हैं।