{"_id":"58d0c9ee4f1c1b2f4a1a29c3","slug":"army-is-ready-to-deal-with-any-condition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेना है तैयार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेना है तैयार'
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर में तैनात सेना की विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल अशोक नरुला ने कहा कि सेना के ऑपरेशनों के दौरान होने वाली पत्थरबाजी से उन्हें कोई मुश्किल नहीं होती। आपरेशन में कभी फेल होने की नौबत नहीं आई। जब भी संपर्क बनता है तो आपरेशन को सही ढंग से अंजाम दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनवरी से लेकर अब तक जितने भी ऑपरेशन हुए हैं, सभी सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए हैं। जब कभी आतंकियों के साथ संपर्क बना ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई वहां से निकल पाया हो। सेना द्वारा पत्थरबाजी से निपटने के लिए एक रणनीति तैयार की गई है। सेना ऐसी स्थिति से निपटने के लिए विशेष तंत्र नियोजित कर रही है। इसकी मदद से सेना के आपरेशन के दौरान बाधा डालने की कोशिश करने वाले पत्थरबाजों से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कड़े लफ्जों में यह कहा था कि सेना के ऑपरेशनों के दौरान बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। आतंकियों की सहायता करने वालों को ओजीडब्ल्यू माना जाएगा और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
'सकुशल संपन्न होंगे चुनाव'
चुनाव
- फोटो : DEMO Photo
दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों द्वारा धमकी भरे पोस्टर लगाए जाने पर जीओसी ने कहा कि परीक्षाओं के समय भी पोस्टर लगाए गए थे। इसके बाद भी 95 प्रतिशत छात्रों ने भाग लिया था। उम्मीद है कि इस बार चुनाव ठीक तरीके से होंगे और कोई फर्क नहीं पड़ेगा।