फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army has destroyed a live Pakistani bomb in Poonch

Jammu Kashmir: पुंछ में मिला जिंदा पाकिस्तानी बम, सेना ने किया डिफ्यूज; टला बड़ा हादसा

Tue, 20 May 2025 10:28 AM IST
अनुज कुमार एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 May 2025 10:28 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने एक गांव के पास एक जिंदा पाकिस्तानी बम को नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
Army has destroyed a live Pakistani bomb in Poonch
पुंछ में सेना की कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों को मंगलवार को एक गांव से जिंदा पाकिस्तानी बम  मिला। जिसे बाद में सुरक्षा के साथ जवानों ने डिफ्यूज कर दिया है। ये जिंदा पाकिस्तानी बम जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांव के पास से मिला है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिंदा बम सड़क किनारे रखा गया था और फिर उसे डिफ्यूज किया गया। मोहम्मद माशूक ने कहा कि सेना पाकिस्तान के दागे गए जिंदा बमों को नष्ट कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दारा बग्याल में जो जिंदा बम था, वह यहां रहने वाले सभी लोगों के लिए खतरा था। अब खतरे को टाल दिया गया है।  सेना पूरे पुंछ में जबरदस्त काम कर रही है। जिंदा बम सड़क किनारे था और पास में एक बस्ती थी है। हालांकि, सेना के जवानों ने इसे नष्ट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंछ के दारा बग्याल के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि सेना ने एक बम को नष्ट कर दिया है, जो पाकिस्तान से आया था। हम इसके कारण खतरे और डर में थे। मैं बम को डिफ्यूज करने पर सेना का धन्यवाद करता हूं। 


जानकारी के लिए बता दें कि इन जिलों के स्थानीय लोग हाल ही में भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच सबसे पहले गोलाबारी की जद में आए थे, जो दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू होने के बाद समाप्त हुआ। पाकिस्तान की ओर से लगातार भारतीय सीमा में गोले दागे गए थे। 

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: पीर पंजाल के दक्षिण इलाकों से पाकिस्तान पर हुए नौ में से सात हमले, अलर्ट मोड पर सेना


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed