{"_id":"5a90354f4f1c1b187e8b7e00","slug":"army-fails-to-bat-attack-in-tangdar-sector-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सेना ने टंगधार सेक्टर में किया बैट हमले को नाकाम, 3 घंटे तक हुई गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सेना ने टंगधार सेक्टर में किया बैट हमले को नाकाम, 3 घंटे तक हुई गोलाबारी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Fri, 23 Feb 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
सीमापार पर तैनात भारतीय सेना के जवान
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम कर दिया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों की मदद के लिए कवर फायरिंग भी की।
विज्ञापन
सेना के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह टंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सेना के सतर्क जवानों ने हथियारों से लैस आतंकियों की हरकत देखी। वे बैट हमले की ताक में थे।
विज्ञापन
भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें ललकारा तो आतंकियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बैट हमले को कामयाब बनाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने अपनी कई चौकियों से भारतीय फॉरवर्ड पोस्ट को निशाना बनाया।
विज्ञापन
छोटे हथियारों से गोलाबारी की और मोर्टार भी दागे। अधिकारी ने दावा किया कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी पोस्टों को नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर के प्रवक्ता विश्व बंधु रावत ने बताया कि सुबह करीब 11:50 बजे पाकिस्तान ने भारतीय पोस्टों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की।
इसका सेना और बीएसएफ के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रावत के अनुसार किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फायरिंग करीब तीन घंटे चली।
टंगधार सेक्टर लगातार निशाने पर
पाकिस्तान की ओर से लगातार टंगधार सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार को पाकिस्तान के स्नाइपर शाट से बिहार निवासी कांस्टेबल सुनील कुमार मुर्मू शहीद हो गए थे। जिस प्रकार के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे हैं, उसे ध्यान में रखते हुए पहले से ही सेना और बीएसएफ ने एलओसी पर चौकसी बढ़ा रखी है।