फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army encounter at tral in kashmir

त्राल एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

Sat, 28 Feb 2015 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 28 Feb 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
 army encounter at tral in kashmir

दक्षिणी कश्मीर के त्राल के रुतसुना इलाके में शुक्रवार देर शाम सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इलाके के रुतसुना के मूमीनाबाद गांव में कुछ आतंकी छिपे होने की आशंका जताई गई थी।

विज्ञापन


इस पर तुरंत जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 185 बटालियन ने सांझा अभियान शुरू करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


छिपे आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा गया। जब वह नहीं माने तो घेराबंदी सख्त करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। कुछ देर तक दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग होने के बाद गोलियों की आवाज थम गई।

गौरतलब है कि अंधेरा होने के कारण सुरक्षा बलों को ऑपरेशन को अंजाम देने में दिक्कतें भी हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

दोनों आतंकी कश्मीर के ही स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। खबर है कि दोनों आतकियों के एनकाउंटर के विरोध में अलगवावादियों ने आज कश्मीर के कुछ इलाकों में बंद घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed