फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army encounter at baramulla, two terrorist trapped

सोपोर मुठभेड़ में दो लश्कर कमांडर ढेर

Sun, 22 Feb 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 22 Feb 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
army encounter at baramulla, two terrorist trapped

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र में शनिवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है।

विज्ञापन


सोपोर के रफियाबाद इलाके के थकगुंड गांव में शनिवार को हुई मुठभेड़ को सेना और सोपोर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया। शुक्रवार देर रात को मिली जानकारी के आधार पर, शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की।
विज्ञापन


साथ ही घर-घर जाकर आतंकियों की तलाश शुरू हुई। तलाशी के दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने खुद को घिरा पाकर जवानों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इसका जवाब जवानों द्वारा भी दिया गया। कई घंटे चली इस भीषण मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता के अनुसार मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी मूल के थे। उनकी पहचान लश्कर के कमांडर नुमान और अबु साद के रूप में हुई है। दोनों कई महीनों से इलाके में सक्रिय थे।

मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल, सात एके-47 मैगजीन, एके-47 के 134 राउंड, आइकॉन का एक रेडियो सेट, एक जीपीएस और गोलाबारूद बरामद हुआ है।

इस ऑपरेशन में सेना और पुलिस के किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च आपरेशन भी चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed