{"_id":"57ae069b4f1c1bee07ee5b22","slug":"army-drill-in-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना की अचानक घेराबंदी से लोगों के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की अचानक घेराबंदी से लोगों के होश उड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
इलाके में तैनात सेना का जवान
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंजवानी बाईपास पर स्थित ग्रेटर जम्मू में शुक्रवार सुबह जैसे ही पुलिस और सेना के जवानों ने घेराबंदी कर सर्च आपरेशन शुरू किया तो लोगों के होश उड़ने लगे।
पहले तो लोगों को कुछ पता ही नहीं चला कि आखिर क्या हो रहा है, पर जैसे ही सेना के जवान घरों की छतों पर चढ़कर पोजीशन लेने लगे तो समझ गए कि मामला गंभीर है।
लोगों को पता चला कि क्षेत्र में संदिग्ध देखे गए हैं तो वह जल्द ही घरों को जाने लगे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे सेना के जवान बख्तरबंद गाड़ियों और अत्याधुनिक हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे, ये सब देख लोगों को आतंकी होने की आशंका होने लगी। लगभग ढाई बजे सेना और पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान खत्म हुआ, तब लोगों में थोड़ी राहत मिली।

अभिभावक स्कूल पहुंचे, सहमे रहे बच्चे
अपने बच्चे के साथ अभिभावक
- फोटो : निखिल मेहता
बताया गया है कि सुबह करीब दस बजे इलाके में संदिग्ध होने की खबर मिली थी, इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को बताया गया। संदिग्ध होने की खबर मिलते ही सेना और पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए सारे इलाके को घेर लिया और सर्च आपरेशन शुरू कर दिया।
स्थिति को भांपते हुए सेना ने सबसे पहले क्षेत्र में स्थित लड़कियों के कार्मेल कान्वेंट स्कूल को अपने कब्जे में ले लिया और किसी को भी स्कूल में दाखिल नहीं होने दिया। स्कूल में पास संदिग्ध देखे जाने की खबर से अभिभावक भी सहम गए और स्कूल पहुंचने लगे थे।
स्कूल के बच्चे भी सहमे रहे। स्कूल में पुलिस व सेना की तरफ से सर्च आपरेेशन के बाद दोपहर एक बजे बच्चों को एक-एक की स्कूल से निकाला और घरों को भेजा। सबसे पहले पहली से लेकर तीसरी कक्षा के बच्चों को अभिभावकों को सौंपा गया।