{"_id":"5728ec654f1c1bab555cd4fb","slug":"army-diffuse-mortar-shell-in-poonch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LOC के पास सेना ने सात मोर्टार किए निष्क्रिय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOC के पास सेना ने सात मोर्टार किए निष्क्रिय
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Tue, 03 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मोर्टार
- फोटो : Demo Pic.
जिले के भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर बसे गांव शाहपुर में मंगलवार दोपहर को सेना की 85 इंजीनियर रेजिमेंट और 3/8 गोरखा रेजिमेंट ने पाक सेना द्वारा दागे करीब सात अनफटे मोर्टारों को विस्फोट कर नष्ट किया।
गौरतलब है कि पिछले महीने पाक सेना द्वारा गांव शाहपुर में जमकर गोलाबारी कि थी, जिसमें एक कार और तीन घरों को काफी नुकसान पहुंचा था। उस गोलाबारी में पाक सेना द्वारा दागे गए कई गोले जोकि लोगों के खेत खलिहानों में गिरने के बाद नहीं फट पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले महीने पाक सेना द्वारा गांव शाहपुर में जमकर गोलाबारी कि थी, जिसमें एक कार और तीन घरों को काफी नुकसान पहुंचा था। उस गोलाबारी में पाक सेना द्वारा दागे गए कई गोले जोकि लोगों के खेत खलिहानों में गिरने के बाद नहीं फट पाए थे।
विज्ञापन
इससे गांव के लोगों में भारी दहशत बनी हुई थी, जिसे लेकर गांव निवासियों द्वारा समय-समय पर गांव में तैनात सेना से आग्रह किया जा रहा था कि इनको नष्ट किया जाए। इसके बाद ही मंगलवार दोपहर को अधिकारियों ने अनफटे गोलों को नष्ट करने का अभियान शुरू किया। इस दौरान करीब सात अनफटे मोर्टारों को खोज कर उन्हें विस्फोट कर नष्ट किया गया।
विज्ञापन
इस अभियान पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए ग्रामीणों वकार यूनुस, मोहम्मद बशीर आदि का कहना है कि इन अनफटे गोलों के कारण लोग न तो खेतों में खड़ी गेहूं की कटाई कर पा रहे थे और न ही नई फसल बोने के लिए खेत जोत पा रहे थे, क्योंकि ऐसे अनफटे गोलों में विस्फोट हो जाने से पहले भी काफी लोगों को नुकसान हो चुका है ऐसे में आज इन्हें नष्ट कर सेना ने हम पर बहुत बड़ा उपकार किया है।