फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army destroyed four Pakistani mortars in Poonch Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः पुंछ में मिले ना'पाक' हरकतों के सबूत, सेना ने नष्ट किए चार पाकिस्तानी मोर्टार

Tue, 12 Nov 2019 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Nov 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
army destroyed four Pakistani mortars in Poonch Jammu Kashmir
सेना ने निष्क्रिय किए मोर्टार, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुंछ जिले में बालाकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित रिहायशी इलाकों में 120 एमएम के चार मोर्टार को सेना ने नष्ट कर दिया। इन मोर्टार को कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागा गया था। इससे इलाके के लोग काफी दहशत में थे।

विज्ञापन

     
गांव के लोगों ने सेना को बताया था कि गांव में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी के दौरान अलग-अलग जगहों पर 120 एमएम के चार मोर्टार पड़े हैं। इस पर सेना ने राजोरी स्थित सेना की इंजीनियर रेजिमेंट से संपर्क किया।
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार सुबह राजोरी से सैन्य जवान बालाकोट और मेंढर सेक्टर पहुंचे। सभी मोर्टार को बस्ती से दूर ले जाकर नष्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों में पड़े पाकिस्तानी मोर्टार से छेड़छाड़ करने पर कई बच्चे अपने हाथ-पांव गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed