{"_id":"59344fdf4f1c1b1e10bdd19c","slug":"army-conducted-search-operations-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सेना का गहन तलाशी अभियान, इलाके में फिर हुए हिंसक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में सेना का गहन तलाशी अभियान, इलाके में फिर हुए हिंसक प्रदर्शन
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सेना का सर्च आपरेशन
- फोटो : File Photo
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर काजीगुंड के पास शनिवार को सेना के काफिले पर आतंकी हमले के बाद दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपोरा तथा आसपास के इलाकों में रविवार की देर शाम तलाशी अभियान चलाया गया। हिज्ब कमांडर रियाज नायकू के गांव बेगपोरा में भी घर-घर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
सेना, सीआरपीएफ तथा एसओजी की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। कहा जा रहा है कि हमले के बाद आतंकियों के काकपोरा इलाके में आने की सूचना पर यह अभियान शुरू किया गया है। तलाशी अभियान शुरू होते ही युवाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लार्वे तथा काकपोरा में युवाओं ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध करते हुए पत्थर बरसाए। पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए पहले तो लाठियां भांजी गई, लेकिन इसके बाद भी युवा नहीं माने तो आंसू गैस के गोले दागे गए। देर रात तक हिंसक झड़पें जारी रहीं।
विज्ञापन