{"_id":"600ed10b8ebc3e544b54f9ce","slug":"army-chopper-crash-near-lakhanpur-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: लखनपुर के पास सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश, एक पायलट शहीद एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: लखनपुर के पास सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश, एक पायलट शहीद एक घायल
Tue, 26 Jan 2021 02:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। लखनपुर के पास भारतीय सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दो पायलट घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक पायलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को लखनपुर से सटे सैन्य क्षेत्र में सेना एक ध्रुव हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। रुटीन पैट्रोलिंग पर निकले हेलिकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी।
सोमवार की शाम सात बजे के बाद लखनपुर के नजदीक इसमें तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिल रही है। जिसके बाद इसे सैन्य क्षेत्र में लैंड करने का प्रयास किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चॉपर हाई ट्रांस्मिशन लाइन की तारों से टकराता हुआ सफेदे के पेड़ों के बीच जा गिरा।
विज्ञापन
इसके बाद चॉपर ने आग पकड़ ली। हेलिकॉप्टर में सवार दोनों घायल पायलटों को बाहर निकालने के बाद उन्हें सैन्य अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया गया है। इनमें से एक पायलट की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक का इलाज जारी है।

उधर, सेना के चॉपर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा भी घटनास्थल की ओर से रवाना हो गए। सेना ने पूरे इलाके को सील करते हुए किसी को भी दुर्घटनास्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी है।
जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से लोग सैन्य क्षेत्र के पास पहुंच गए जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शाम सवा सात बजे के लगभग सेना की बसोहली ब्रिगेड में ध्रुव चॉपर क्रैश हो गया। दो पायलट घायल हो गए थे, इनमें से एक पायलट शहीद हो गया है, जबकि एक का पठानकोट सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।