चोटी कटने की घटना गंभीर चुनौती नहीं, सोशल मीडिया के जरिए फैल रही अफवाह- आर्मी चीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के सुजवां मिलिट्री स्टेशन में शनिवार को आर्मी चीफ बिपिन रावत ने 47 आर्म्ड रेजिमेंट के लिए 'प्रेसिडेंट स्टैंडर्ड' प्रस्तुत किया। यह जम्मू स्थित सुजवां सैन्य स्टेशन के लिए ऐतिहासिक क्षण था, जब जनरल बिपिन रावत ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से प्रेसिडेंट स्टैंडर्ड प्रस्तुत किया।
इस दौरान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर में चोटी कटने की घटनाओं पर कहा कि ये कानून और व्यवस्था का मामला है। उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर सरकार, पुलिस और प्रशासन मिलकर कोशिश कर रहे हैं कि जो कुछ भी सोशल मीडिया के जरिए हो रहा है, उससे लोगों को दूर रखा जाए।
J&K govt,Police&administration are concerned;trying to ensure ppl are weaned away; happening due to social media-ArmyChief on radicalization
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 21, 2017
उन्होंने कहा कि सेना को शिक्षा कोर को बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अगर यह करना है तो भी समय लगेगा। इस पर चर्चा चल रही है।
Had received instructions to shut Army Education Corps but even if it has to be done, it'll take time. Discussion is on: Army Chief in Jammu pic.twitter.com/6BtM5y90fC
— ANI (@ANI) October 21, 2017
जनरल रावत ने कहा, 'कश्मीर घाटी में सुरक्षा हालात बेहतर हो रहे हैं और जो कुछ भी घटनाएं हो रही हैं, वे आतंकियों की हताशा को दर्शाती हैं।' उन्होंने कहा, 'कश्मीर में हम सरकार के दृष्टिकोण के हिसाब से काम कर रहे हैं और एनआईए के छापे के उसी का हिस्सा है।'
In Kashmir we are following govt approach & NIA raids is part of it, whatever success it achieved will emerge in future: Army Chief in Jammu pic.twitter.com/CpWJNg4Yrx
— ANI (@ANI) October 21, 2017
पाकिस्तान से बातचीत पर जनरल रावत ने कहा कि सेना को जो भी काम मिला है, उसे वह पूरा कर रही है। किसी भी प्रकार की बातचीत के लिए फैसला राजनीतिक स्तर पर होगा। उन्होंने कहा, 'कट्टरपंथ को पूरे विश्व में बढ़ावा मिल रहा है और हम इससे गंभीरता के साथ निपट रहे हैं।' जनरल रावत ने कहा कि सोशल मीडिया से कट्टरपंथी ताकतों को मदद मिल रही है।
Radicalization is taking place, it is a worldwide phenomenon & we are addressing it seriously: Army Chief General Bipin Rawat in Jammu pic.twitter.com/H1TrZFz0P8
— ANI (@ANI) October 21, 2017
बता दें कि चोटी कटने की घटनाओं ने जम्मू-कश्मीर में गंभीर रूप ले लिया है। पिछले दिनों कश्मीर में लोगों ने एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी और उसे जलाने का प्रयास किया था लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया था। वहीं चोटी कांड पर अलगाववादियों ने आज घाटी में बंद की अपील की है।