फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army chief reviews security in kashmir valley

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख विपिन रावत, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

Tue, 11 Jul 2017 09:17 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 11 Jul 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
army chief reviews security in kashmir valley
सेना प्रमुख ने लिया सुरक्षा का जायजा - फोटो : ADGPI-Indian Army

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को घाटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सेना प्रमुख ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल एनएन वोहरा ने भी सुरक्षा की समीक्षा कर अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


सेना प्रमुख को घाटी में तैनात सैन्य अधिकारियों ने कश्मीर के सुरक्षा हालात की जानकारी दी। खासकर अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था के बारे में बताया। सेना प्रमुख ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने को कहा। इसके साथ ही आतंकी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने और इनके खिलाफ जोरदार कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश

army chief reviews security in kashmir valley
सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत - फोटो : फाइल फोटो
सेना प्रमुख ने एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि अब वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और घुसपैठ की हर कोशिशों को नाकाम किया जाए। दुश्मनों की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ आपात यात्रा सुरक्षा बैठक बुलाकर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय मजबूत बनाकर यात्रियों की सुरक्षा और पुख्ता बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सुरक्षाबलों के प्रमुखों से जोर देकर कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की कोई ढील न बरती जाए। इसे सुनिश्चित बनाया जाए। बैठक में मुख्य सचिव बीबी व्यास, डीजीपी डॉ. एसपी वैद, जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू, डीजी सीआरपीएफ राजीव राय भटनागर, अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरूला, प्रमुख सचिव गृह आरके गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री रोहित कंसल के अलावा सिविल, पुलिस, सेंट्रल आर्म्ड फोर्स पुलिस, सेना, राज्य और सेंट्रल इंटेलिजेंस के आला अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed