{"_id":"5964f0ba4f1c1b4c3a8b4573","slug":"army-chief-reviews-security-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख विपिन रावत, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख विपिन रावत, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने लिया सुरक्षा का जायजा
- फोटो : ADGPI-Indian Army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को घाटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल एनएन वोहरा ने भी सुरक्षा की समीक्षा कर अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
सेना प्रमुख को घाटी में तैनात सैन्य अधिकारियों ने कश्मीर के सुरक्षा हालात की जानकारी दी। खासकर अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था के बारे में बताया। सेना प्रमुख ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने को कहा। इसके साथ ही आतंकी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने और इनके खिलाफ जोरदार कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एलओसी पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश
सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत
- फोटो : फाइल फोटो
सेना प्रमुख ने एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि अब वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और घुसपैठ की हर कोशिशों को नाकाम किया जाए। दुश्मनों की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ आपात यात्रा सुरक्षा बैठक बुलाकर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय मजबूत बनाकर यात्रियों की सुरक्षा और पुख्ता बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सुरक्षाबलों के प्रमुखों से जोर देकर कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की कोई ढील न बरती जाए। इसे सुनिश्चित बनाया जाए। बैठक में मुख्य सचिव बीबी व्यास, डीजीपी डॉ. एसपी वैद, जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू, डीजी सीआरपीएफ राजीव राय भटनागर, अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरूला, प्रमुख सचिव गृह आरके गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री रोहित कंसल के अलावा सिविल, पुलिस, सेंट्रल आर्म्ड फोर्स पुलिस, सेना, राज्य और सेंट्रल इंटेलिजेंस के आला अधिकारी मौजूद रहे।