फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Chief Mukund Naravane to visit Kashmir before Republic Day

गणतंत्र दिवस से पहले आज जम्मू-कश्मीर आएंगे सेनाध्यक्ष, सरहद और आंतरिक सुरक्षा का लेंगे जायजा

Thu, 23 Jan 2020 12:23 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 23 Jan 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Army Chief Mukund Naravane to visit Kashmir  before Republic Day
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : ANI

लगातार आतंकी हमलों की सूचनाओं के बीच गणतंत्र दिवस से पहले सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे। यहां उपराज्यपाल जीसी मुर्मु के साथ और अग्रिम चौकियों तक जाकर वह सरहद और प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। सेना अध्यक्ष बनने के बाद जनरल नरवणे पहली बार जम्मू कश्मीर आ रहे हैं। इससे पूर्व नरवणे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख गए थे।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सेना अध्यक्ष उधमपुर उत्तरी कमान और नगरोटा स्थित 16वीं कोर मुख्यालय में सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सेना के अलावा पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ सहित तमाम खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ भी बैठक होगी। इसमें गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर बात होगी। 
विज्ञापन


वहीं, सरहद पर आतंकियों की घुसपैठ रोकने, आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और आतंकियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए रणनीति पर चर्चा होगी। इसके बाद सेनाध्यक्ष नियंत्रण रेखा पर राजौरी और पुंछ भी जाएंगे। यहां वह अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। इसके बाद वह उपराज्यपाल से भी मिलेंगे। दोनों के बीच प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर बातचीत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस से पहले सेनाध्यक्ष का दौरा अहम माना जा रहा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही आतंकी संगठन लगातार माहौल खराब करने की कोशिश में हैं। पाकिस्तान की तरफ से भी लगातार एलओसी पर गोलाबारी की जा रही है। ऐसे में नरवणे के दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वह जवानों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed