{"_id":"57efa1b64f1c1b79275762a6","slug":"army-chief-met-commodos-of-surgical-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले जांबाजो से मिले सेना प्रमुख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले जांबाजो से मिले सेना प्रमुख
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 01 Oct 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर सेना प्रमुख
- फोटो : ADGPI- Indian Army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज सेना की उत्तरी कमान के मुख्यालय में पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले सेना की जांबाज कमांडो टीम से मुलाकात की । सेना प्रमुख ने सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता पर इस कमांडो टीम को बधाई दी ।
आज सुबह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख सबसे पहले सेना के उत्तरी कमान के मुख्यालय में पहुंचे । यहां पहुंचकर उन्होंने सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की । इस बैठक में सुहाग ने सीमा पर सुरक्षा और सेना की रणनीति की समीक्षा की ।
इस दौरान सेना के लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हूडा नें सेना प्रमुख को सीमा पर सुरक्षा और हाल की परीस्थितियों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना की तैयारियों के विषय में पूरी जानकारी दी । इसके बाद सेना प्रमुख ने सर्जिकल स्ट्राइक के आपरेशन में शामिल हुए सेना के जवानों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी ।

सीमा से सटे गांव हुए खाली, एलओसी पर चौकसी
एलओसी पर चौकसी
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर समेत सारे देश में सुरक्षा को लेकर रेड एलर्ट जारी किया गया है ।
जम्मू-कश्मीर से सटी सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से सटे गांवों को खाली करा लिया गया है । सीमा पर हालातों को देखते हुए भारत से लगने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं और भारत-पाक एलओसी पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है ।