फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   army chief met commodos of surgical strike

सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले जांबाजो से मिले सेना प्रमुख

Sat, 01 Oct 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 01 Oct 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
army chief met commodos of surgical strike
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर सेना प्रमुख - फोटो : ADGPI- Indian Army
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज सेना की उत्तरी कमान के मुख्यालय में पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले सेना की जांबाज कमांडो टीम से मुलाकात की । सेना प्रमुख ने सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता पर इस कमांडो टीम को बधाई दी ।
विज्ञापन


आज सुबह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख सबसे पहले सेना के उत्तरी कमान के मुख्यालय में पहुंचे । यहां पहुंचकर उन्होंने सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की । इस बैठक में सुहाग ने सीमा पर सुरक्षा और सेना की रणनीति की समीक्षा की ।
विज्ञापन


इस दौरान सेना के लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हूडा नें सेना प्रमुख को सीमा पर सुरक्षा और हाल की परीस्थितियों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना की तैयारियों के विषय में पूरी जानकारी दी । इसके बाद सेना प्रमुख ने सर्जिकल स्ट्राइक के आपरेशन में शामिल हुए सेना के जवानों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा से सटे गांव हुए खाली, एलओसी पर चौकसी

army chief met commodos of surgical strike
एलओसी पर चौकसी - फोटो : PTI
गौरतलब है कि पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर समेत सारे देश में सुरक्षा को लेकर रेड एलर्ट जारी किया गया है ।

जम्मू-कश्मीर से सटी सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से सटे गांवों को खाली करा लिया गया है । सीमा पर हालातों को देखते हुए भारत से लगने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं और भारत-पाक एलओसी पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed