फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army chief in Siachen

सियाचिन पहुंचे सेना प्रमुख, जवानों की सराहना की

Fri, 01 Apr 2016 10:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 01 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
army chief in Siachen
जवानों से बात करते सेना प्रमुख - फोटो : ADGPI - Indian Army
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने शुक्रवार को सियाचिन ग्लेशियर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिकूल मौसम में देश की रक्षा में तैनात जवानों की सराहना कर उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

 
उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सियाचिन ग्लेशियर में उस स्थान पर गए, जहां हाल में एक हिमस्खलन की घटना में लांस नायक हनमंथप्पा कोप्पड सहित सेना के 10 जवान बर्फ के नीचे दबने से शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि सेना प्रमुख ने कठिन परिस्थितियों में सियाचिन में सेवारत जवानों से बातचीत कर उनकी सराहना की। इसके अलावा उन्होंने जवानों को हिमस्खलन के खतरे से सावधान रहने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरे के वक्त सेना प्रमुख ने स्थानीय पोर्टरों से भी मुलाकात की, जो कठिन परिस्थितियों में सेना की पोस्टों को बनाए रखने में योगदान रहे। उनके समक्ष उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एसके पटयाल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed