{"_id":"64b2660fd0bef1152409da29","slug":"army-chief-general-manoj-pande-visits-forward-post-of-loc-knows-situation-on-border-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर एलओसी: सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा की अग्रिम पोस्ट का दौरा किया, सीमा पर सुरक्षा की स्थिति जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर एलओसी: सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा की अग्रिम पोस्ट का दौरा किया, सीमा पर सुरक्षा की स्थिति जानी
Sat, 15 Jul 2023 02:55 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:55 PM IST
सार
सेनाप्रमुख मनोज पांडे ने जम्मू कश्मीर के नियंत्रण रेखा पर पहुंचकर सीमा पर चल रही गतिविधि के बारे में जाना। उन्होंने जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उनके साथ उत्तरी कमान के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से मौजूद रहे।
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर जवानों से बातचीत करते सेनाप्रमुख मनोज पांडे
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने नियंत्रण रेखा का दौरा किया। उन्होंने सीमा पर चल रहे ऑपरेशन तैयारियों और अन्य चीजों के बारे में जाना। नियंत्रण रेखा पर सर्तकता बनाने रखने के लिए घुसपैठ रोधी ग्रिड को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
उत्तरी कमान के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उन्होंने एलओसी और आईबी की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जनरल पांडे ने एलओसी के फारवर्ड एरिया में तैनात जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। सीमा पर निरंतर सतर्कता और जोश के साथ मोर्च पर डटे रहने के लिए उनकी सराहना भी की।
विज्ञापन
उन्हें उसी जोश और उत्साह के साथ काम करते रहने के लिए भी प्रोत्साहित भी किया। इससे पहे सेनाध्यक्ष ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से शुक्रवार को राजभवन में मुलाकात की थी। सेना प्रमुख और एलजी के बीच विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।
विज्ञापन
सेना प्रमुख के साथ उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई भी थे।