{"_id":"5dac5d5e8ebc3e01506f0171","slug":"army-chief-general-bipin-rawat-on-indian-army-used-artillery-guns-to-target-terrorist-camps-in-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आतंकी लॉन्च पैड तबाह, 6-10 पाकिस्तान सैनिक और कई आतंकी मारे गए: सेना प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आतंकी लॉन्च पैड तबाह, 6-10 पाकिस्तान सैनिक और कई आतंकी मारे गए: सेना प्रमुख
Sun, 20 Oct 2019 06:43 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 20 Oct 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष बिपिन रावत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में रविवार को सीमा पार से हुई नापाक हरकत पर बोलते हुए सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि इस कार्रवाई में 6 से 10 पाकिस्तानी सैनिक और कई आतंकी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि गोलाबारी में पीओके में स्थित तीन आतंकी लॉन्च पैड तबाह हो गए और एक अन्य आतंकी ठिकाने को भी नुकसान हुआ है।
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा, जब से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा है, पाकिस्तान लगातार सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ कराने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पीओके में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाते हुए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया।
सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान बीते कई महीनों से कश्मीर का माहौल खराब करने के लिए आतंकियों को एलओसी के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कराने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
जनरल रावत ने कहा कि घाटी में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। मगर देश के बाहर बैठे कुछ लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है। यह लोग कोई और नहीं पाकिस्तान और पीओके में बैठे आतंकी संगठनों के आका वह पाक की एजेंसी के लोग हैं। वह पीछे छिपकर काम कर रहे हैं। वह कभी कश्मीर में शांति नहीं देख सकते हैं।
जनरल रावत ने कहा कि हमे इस बात की जानकारी काफी पहले से है कि पीओके की अग्रीम चौकियों और सीमा के निकट आतंकियों को पाक सेना द्वारा ठहराया गया है। बीते एक महीने से विभिन्न इलाकों में एलओसी से घुसपैठ की कोशिशें आतंकियों द्वारा की जा रही हैं। मगर भारतीय सेना ने आतंकवादियों की हर कोशिश नाकाम कर दी है।
उन्होंने कहा कि शनिवार रात तंगधार सेक्टर में आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसके बाद हमने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तानी सेना ने हमारे पोस्ट पर हमला किया जिसमें हमे नुकसान का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे पहले कि वे घुसपैठ की कोशिश कर सकते हमने उन्हें रोक दिया।
सेना प्रमुख ने बताया कि यह पहले से तय था कि पीओके स्थित आतंकी बेस कैंप को निशाना बनाना है। सेना के पास उन सभी आतंकी शिविरों की लोकेशन मौजूद थी। ऐसे में हमने आतंकवादियों के शिविरों में भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में, हमने आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। तंगधार सेक्टर के विपरीत एलओसी पार सभी आतंकवादी शिविर नष्ट हो गए हैं।

Army Chief, Gen Bipin Rawat: Gradually things are returning to normalcy in valley, but obviously there is somebody who is working behind the scenes at behest of terrorists&agencies that are some within&some outside country, in Pak&PoK, who're trying to disrupt peaceful atmosphere https://t.co/f0csH1w3iE
— ANI (@ANI) October 20, 2019