सेना प्रमुख बिपिन रावत ने किया श्रीनगर दौरा, दुश्मनों के नापाक इरादे को ध्वस्त करने की दी हिदायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को घाटी का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। एलओसी के फारवर्ड पोस्ट तक जाकर उन्होंने सीमापार की नापाक हरकतों तथा घुसपैठ रोकने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की।
इस दौरान उन्होंने जवानों को दुश्मनों के नापाक इरादे को ध्वस्त करने की हिदायत दी। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सेना प्रमुख का घाटी का यह पहला दौरा है। वे दो दिनों तक यहां रहकर सुरक्षा तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार घाटी पहुंचने के साथ ही सेना प्रमुख ने एलओसी पर फारवर्ड पोस्ट का दौरा किया। उन्होंने आर्मी कमांडर तथा जवानों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्हें एलओसी पर जमीनी स्तर पर दुश्मनों के नापाक इरादे को नाकाम करने के लिए की गई तैयारियों के बारे में बताया गया।
श्रीनगर के बादामीबाग स्थित 15 कोर मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक कर उन्होंने आतंकवाद निरोधक मोर्चे पर की गई तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही हालात के बारे में भी जानकारी ली।
बैठक में बताया गया कि आतंकी गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखी गई है। लगातार दबाव बनाए रखा गया है ताकि किसी प्रकार की वारदात न होने पाए। यह भी बताया गया कि सेना की ओर से ग्रामीणों के कल्याण के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।