{"_id":"644169a5422262b7e20ce815","slug":"army-chief-briefs-rajnath-singh-after-5-jawans-killed-in-poonch-terror-attack-new-delhi-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Terror Attack: पुंछ हमले पर सेना प्रमुख ने रक्षामंत्री से की बात, आतंकियों की तलाश में ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Terror Attack: पुंछ हमले पर सेना प्रमुख ने रक्षामंत्री से की बात, आतंकियों की तलाश में ड्रोन से निगरानी
Thu, 20 Apr 2023 10:05 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:05 PM IST
सार
पुंछ में आतंकी हमले के बाद सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घटना की विस्तृत जानकारी दी है। इलाके में आतंकियों को खोजने के लिए अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : PTI
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पुंछ में वीरवार को आतंकी हमले के बाद वाहन में आग लगने से पांच जवान शहीद हो गए। घटना में एक जवान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। सेना ने बयान में कहा है कि शहीद आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैयार राष्ट्रीय राइफल्स की एक इकाई में शामिल थे।
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस घटना की विस्तृत जानकारी दी है। इलाके में आतंकियों को खोजने के लिए अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। पूरे इलाके में चेकिंग की जा रही है। सेना के मुताबिक जिस वाहन में जवान सवार थे उस पर आतंकवादियों ने अचानक फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
संभावना जताई जा रही है कि ग्रेनेड में विस्फोट होने के कारण वाहन में आग लगने से जवान इसकी चपेट में आ गए। जिस समय यह हमला हुआ उस दौरान इलाके में बारिश के कारण बहुत कम दृश्यता थी। आतंकियों ने इसी का फायदा उठाया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। स्थानीय सैन्य अधिकारी और पुलिस पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन