{"_id":"5c7c199abdec22739b06b9ba","slug":"army-chief-bipin-rawat-says-we-are-ready-for-action-against-enemy-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी के बाद इंटरनेशनल बार्डर पर पहुंचे सेना प्रमुख, बोले दुश्मन की हर हरकत का जवाब देने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी के बाद इंटरनेशनल बार्डर पर पहुंचे सेना प्रमुख, बोले दुश्मन की हर हरकत का जवाब देने को तैयार
Sun, 03 Mar 2019 11:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने कहा है कि भारतीय सेना दुश्मन की हर हरकत का जवाब देने की क्षमता रखती है। हम किसी भी स्थिति से निपटने का दम रखते हैं। एलओसी के बाद रविवार को रावत ने सांबा के इंटरनेशनल बार्डर का दौरा किया। वह बीएसएफ और सेना की अग्रिम चौकियों तक भी पहुंचे। उन्हें सेना की राइजिंग कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल जेएस जैन ने सेना की तैयारियों से अवगत कराया।
पाकिस्तान और पीओके में आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक करने के बाद सीमा पर तनाव का माहौल है। कई दिनों से एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की जा रही है। रविवार को रावत ने सांबा के महेश्वर में 168 मिलिट्री ब्रिगेड व रतनूचक सैन्य स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
सेना प्रमुख ने अग्रिम क्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने देश के दुश्मनों के किसी भी नापाक इरादों को विफल करने और किसी भी स्थिति को संभालने के लिए सेना की क्षमताओं पर भरोसा जताया। सेना प्रमुख ने उच्च सैनिकों की नैतिकता और तैयारियों की उच्च स्थिति की भी प्रशंसा की। चीफ आफ आर्मी के सांबा दौरे से क्षेत्र में तैनात सैनिकों में जोश बना हुआ है।