फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army allegedly harassed sarpanch in shopian

सरपंच ने लगाया सेना पर प्रताड़ित करने का आरोप

Sun, 24 May 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 24 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
army allegedly harassed sarpanch in shopian

शोपियां जिले की मोशवारा पंचायत के सरपंच और भाजपा नेता जावेद कादरी ने सेना पर उसके घर में घुसकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि शोपियां पुलिस ने सेना पर लगाए इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। सेना के उच्च पदस्थ अधिकारियों का भी कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। सेना के जवानों ने सिर्फ घर के आसपास का क्षेत्र खंगाला और लौट आए।

विज्ञापन


कादरी का कहना है कि वीरवार को देर रात सेना के जवान उनके घर आए और आतंकियों को पनाह देने की बात कह कर प्रताड़ित किया। यही नहीं, जवानों ने मारपीट भी की। जवानों ने उस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पांच आतंकियों को अपने घर में पनाह दी और उनके भाग जाने में भी मदद की। इसके बाद जब तक गांववासी इकट्ठा हुए, तब तक जवान चले गए।
विज्ञापन


वहीं सरपंच के घर पर तैनात उनके पीएसओ गुलाम हसन ने कहा कि कुछ लोग आए और उसका हथियार छीन लिया और फिर घर में घुस गए। घर के लोगों को पीटा और प्रताड़ित किया। उसने जबरन अपनी गन जवानों से वापस ली। हालांकि सेना का कहना है कि जावेद ने ही उनके घर के आसपास आतंकियों के होने की सूचना दी, फिर पता नहीं वो क्यों ऐसा आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोपियां के एसपी अल्ताफ खान का कहना है कि सेना ने किसी को नहीं पीटा और किसी को प्रताड़ित नहीं किया। कादरी ने कहा कि उसने किसी भी सेना के जवान या अधिकारी को आतंकियों के होने न होने की सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed