{"_id":"5d35ba298ebc3e6cad3343a5","slug":"arms-recovered-during-militant-hideout-busted-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मंधान के जंगलों में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मंधान के जंगलों में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Mon, 22 Jul 2019 07:39 PM IST
Prachi Priyam
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 22 Jul 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी में बरामद हथियार
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के मंधान के जंगलों में सोमवार को सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। यहां से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। राष्ट्रीय राइफल्स की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मंधान के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। आतंकियों के ठिकाने से 11 एके-47 के राइफल्स, चार वायरलेस सेट्स, 518 एके-47 बुलेट, आठ आरपीजी राउंड, पांच एसएलआर मैगजीन, एक पिस्टल मैग्जीन, एक यूबीजीएल बैरल, एक चाइनीज पिस्टल और देसी कट्टा के अलावा और भी कई चीजें बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
