फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arms emunation found in car in kashmir

एक कार से मिले इतने हथियार जानकर दंग रह जाएंगे आप

Fri, 22 Aug 2014 02:22 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
arms emunation found in car in kashmir

एक ओर सीमा और एलओसी पार से अधिक से अधिक संख्या में आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिशें की जा रही हैं तो दूसरी ओर आतंकी संगठन कुछ महीने बाद रियासत में होने वाले विधानसभा चुनाव में खलल की साजिश भी बुनने लगे हैं।

विज्ञापन


घाटी में हथियारों की खेप जमा की जाने की कोशिश की जा रही है। वीरवार को उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिला में सुरक्षा बलों ने एक कार से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया।
विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान कार चालक सुरक्षाबलों के हाथ नहीं लग सका। इस घटना के बाद से घाटी में नाकाबंदी और तलाशी अभियान को और तेज कर दिया है।

एक कार से मिले इतने सारे हथ‌ियार

arms emunation found in car in kashmir

कार से बरामद हथियारों में चार एके-47, तीन एके-56 राइफलें, चीन निर्मित पांच पिस्तौल, एक यूबीजीएलए, एके-47 की 15 मैग्जीन, पिस्तौल की पांच मैग्जीन, एके-47 की 35 गोलियां, पिस्तौल की 13 गोलियां, 74 यूबीजीएल ग्रेनेड, 13 चीन निर्मित ग्रेनेड और 18 हथगोले शामिल हैं।

इसके अलावा वीरवार को ही सुरक्षा बलों ने कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा से आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर एक पिका गन, तीन एके 47 राइफलें, तीन एके-56 राइफलें पाक निर्मित एक पिस्तौल, 18 आरपीजी बुस्टर, एक विमान भेदी गन, आरपीजी के छह गोले, एक बारूदी सुरंग, एके की 18 मैग्जीन, 9 हथगोले, 13 यूबीजीएल ग्रेनेड, एक वायरलेस सेट, एके की 835 गोलियां, एक नक्शा, एक कंपास और युद्ध में काम आने वाली कुछ अन्य सामग्री भी बरामद की।

भागने में कामयाब हुआ आतंकी

arms emunation found in car in kashmir

इससे पहले जम्मू संभाग के जिला डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ सहित कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा, बारामुला और पुलवामा जिलों में भी सुरक्षा बलों द्वारा हथियारों की दर्जन भर खेप बरामद की जा चुकी हैं। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक वीरवार को बांडीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों की ओर से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान फजलपोरा पुल के पास लगाए गए एक नाके पर सुरक्षा बलों द्वारा कार मारुति कार को चेकिंग के लिए रोका गया। नाके पर भारी संख्या में तैनात सुरक्षा बलों को देखकर पहले तो कार चालक ने करीब 300 मीटर पहले ही कार रिवर्स कर भागने की कोशिश की।

सुरक्षा बलों ने तुरंत हरकत में आते हुए उसका पीछा किया और चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed