{"_id":"08fcfac5d34075d963a0b7c9e52ab345","slug":"archery-competition-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू में एक से बढ़कर एक निशाने साध रहे तीरंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेयू में एक से बढ़कर एक निशाने साध रहे तीरंदाज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 13 Oct 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी ग्राउंड में सोमवार को अंतर कालेज तीरंदाजी स्पर्धा पहली बार आरंभ हुई। इस चार दिवसीय तीरंदाजी स्पर्धा का उद्घाटन जम्मू यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स एवं फीजिकल एजूकेशन के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ ने किया।
विज्ञापन
इस स्पर्धा के पहले दिन उद्घाटन के अवसर पर सभी प्रतियोगी खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया। अखनूर डिग्री कालेज, जीजीएम साइंस कालेज जम्मू, डोडा डिग्री कालेज के अलावा पीजी विभाग की तीरंदाजी टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अंतर कालेज तीरंदाजी स्पर्धा में शामिल होने वाले पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने जहां अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया, वहीं इस प्रतियोगिता में शामिल बीपीएड की छात्रा शिवाली, रोशनी शर्मा, नीरू मन्हास और पूजा शर्मा ने बताया कि उन्हें इस खेल में रुचि है। पहली बार इस खेल का यहां पर आरंभ होना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन