फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Apricots are changing the fate of Ladakh, PM said - now there is a threat in Dubai too

मन की बात: लद्दाख की तकदीर बदल रही खुबानी, मोदी बोले - अब दुबई में भी धमक

Mon, 28 Mar 2022 12:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/ लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/ लेह Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 12:11 AM IST
सार

लद्दाख 15 हजार टन से ज्यादा पैदावार के साथ देश का सबसे बड़ा खुबानी उत्पादक प्रदेश है। पहले पचास फीसदी उपज हो जाती थी खराब, अब प्रसंस्करण से किया जा रहा निर्यात। 

विज्ञापन
Apricots are changing the fate of Ladakh, PM said - now there is a threat in Dubai too
Ladakh Apricots - फोटो : संवाद

विस्तार

लद्दाख में उगने वाली दुनिया की सबसे मीठी खुबानी ठंडे मरुस्थल के किसानों की तकदीर बदल रही है। सैकड़ों जनजातीय परिवारों को खुबानी की खेती से लेकर उसके गुणवत्ता प्रबंधन, प्रसंस्करण और विपणन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों से लद्दाख की खुबानी अब दुबई में निर्यात हो रही है।

विज्ञापन

मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लद्दाख की खुबानी का जिक्र किया 

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लद्दाख की खुबानी का जिक्र करते हुए कहा कि अब यह विश्वविख्यात उत्पाद दुबई के बाजार में उपलब्ध है।  दरअसल, देश में खुबानी की सबसे ज्यादा पैदावार लद्दाख में होती है। लद्दाख में खुबानी का 15 हजार टन से ज्यादा उत्पादन होता है।

विज्ञापन

जनजातीय परिवार उद्यमशील बन रहे

जिसमें से लगभग आधी पैदावार सही प्रबंधन न होने की वजह से खराब हो जाती है। केंद्र सरकार की मदद से लद्दाख प्रशासन ने किसानों को खेतीबाड़ी के साथ प्रसंस्करण में प्रशिक्षित करना शुरू किया है। इससे जनजातीय परिवार उद्यमशील बन रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री लद्दाख की खुबानी का पहले भी मन की बात कार्यक्रम में जिक्र कर चुके हैं, जिसके बाद से खुबानी को खास तवज्जो दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लद्दाख के इतिहास में पहली बार निर्यात : एलजी

उप राज्यपाल लद्दाख आरके माथुर ने ट्वीट कर कहा - लद्दाख के इतिहास में पहली बार खुबानी, सेब और सी बकथॉर्न को प्रसंस्करण व विपणन से निर्यात किया जा रहा है। लद्दाखी किसान परिवारों के लिए यह बड़ी पहल है, जिसके लिए वे प्रधानमंत्री के विशेष रूप से शुक्रगुजार हैं।

700 जनजातीय परिवारों ने लिया प्रशिक्षण

लद्दाख में अनुसूचित जनजाति के परिवारों को टाटा ट्रस्ट हिम्मोथन सोसायटी के सहयोग से सरकार ने विभिन्न गांवों में दर्जनों फार्मर इंटस्ट्र ग्रुप बनाए हैं। इनमें खेती से लेकर उपज प्रबंधन, प्रसंस्करण और विपणन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अकेले लेह जिले के 16 गांवों के 700 जनजातीय परिवारों को इसका लाभ दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed