फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   approval for new train in jammu

त्योहारों को देखते हुए बढ़ेंगे कई ट्रेनों के फेरे, एक नई ट्रेन को मंजूरी

Sat, 20 Aug 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 20 Aug 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
approval for new train in jammu
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
दीपावली, छठ पूजा व अन्य त्योहारों में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि करना शुरू कर दिया है। रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरे 30 नवंबर तक बढ़ा दिए है। इसके अलावा कुछ नई ट्रेनें चलाने की भी तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन


मई 2016 में रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए दस से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें जम्मू व कटड़ा के तक चलाई थी। फिर इन ट्रेनों का विस्तार अमरनाथ यात्रा तक कर दिया गया।
विज्ञापन


अब रेलवे ने दीपावली, दशहरा, छठ पूजा व अन्य त्योहारों को लेकर ट्रेनों का विस्तार करना शुरू कर दिया है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल उधमपुर ने अंतिम फेरा 30 अगस्त को लगाना था, लेकिन अब इसका विस्तार 29 नवंबर तक कर दिया है। दोनों तरफ से यह ट्रेन अब 39-39 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावनगर जम्मू तवी साप्ताहिक नई ट्रेन मंजूर

approval for new train in jammu
ट्रेन - फोटो : File Photo
साप्ताहिक कालका-माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल ने अंतिम फेरा 25 अगस्त को लगाना था, लेकिन अब इसका विस्तार 24 नवंबर तक कर दिया है। दोनों तरफ से यह ट्रेन 13-13 फेरे लगाएगी। इसके अलावा स्थानीय यात्रियों को राहत प्रदान करते हुए रेलवे ने सप्ताह में पांच दिन चलने वाली जम्मू तवी-पठानकोट डीएमयू का विस्तर 30 नवंबर तक किया है। पहले इस ट्रेन को 31 अगस्त चलाया जाना था।

त्योहारों को लेकर रेलवे ने जम्मू और कटड़ा के लिए रेलवे ने भावनगर-जम्मू तवी साप्ताहिक नई ट्रेन को मंजूरी दे दी है।
 
सात अक्तूबर शुक्रवार को यह ट्रेन भावनगर से रवाना होगी और रविवार से इसको जम्मू से भावनगर के लिए रवाना किया जाएगा। सात अक्तूबर को शुरू होने के बाद यह ट्रेन अंतिम फेरा 13 नवंबर को लगाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed