फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Appeal not to tamper with Reasi assembly constituency

रियासी विधानसभा क्षेत्र से छेड़खानी न करने की अपील

विज्ञापन
Appeal not to tamper with Reasi assembly constituency
रियासी। ब्लॉक कटड़ा पैंथल, पौनी और पौनी ए के डीडीसी सदस्यों के साथ ही कई पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा क्षेत्र रियासी से छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकार वार्ता में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जिस प्रकार से विधानसभा क्षेत्र रियासी का हिस्सा बना हुआ है, उसको वैसा ही रखा जाए। किसी भी क्षेत्र को अन्य किसी क्षेत्र से नहीं जोड़ा जाए। डीडीसी सदस्य राजिंदर मेंगी, निर्मला देवी, रीता शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा ने कहा कि रियासी, पौनी, कटड़ा, पैंथल को अलग-अलग किया जाना लोगों के साथ धोखा होगा। यहां के लोग जिला रियासी व विधानसभा से ही जुडे़ रहना चाहते हैं। अफवाहें हैं कि पौनी के कुछ क्षेत्र को जिला राजौरी से जोड़ा जा रहा है। वहीं, विधानसभा अरनास बनाते हुए पौनी को उसमें शामिल किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो लोग इसका विरोध करते हुए सड़क पर उतर सकते हैं। इसके साथ ही पैंथल ब्लॉक के लोग भी रियासी के साथ ही जुड़े रहना चाहते हैं। सरपंच सुदेश शर्मा, सरपंच नीलम शर्मा, नायब सरपंच मनोहर लाल, पार्षद अमित शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र रियासी में जोड़तोड़ लोगों के हक में नहीं होगा। मौके पर भाजपा के युवा मोर्चा जिला प्रधान प्रभात सिंह पौनी के अजय सेठ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्यों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
रियासी। मंगलवार को कटड़ा, पैंथल, पौनी व पौनी ए के डीडीसी सदस्यों ने डीसी चरणदीप सिंह को ज्ञापन सौंप विधानसभा रियासी से ही जुडे़ रहने की सार्वजनिक इच्छा जताई। पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा भी डीसी से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि दो विधानसभा क्षेत्र बनने की अफवाहें हैं। गूल के पहाड़ी क्षेत्र को जिला रामबन के साथ जोड़ने की भी अटकलें हैं। पौनी व अरनास को एक साथ जोड़ कर एक विधानसभा बनाने की चर्चा है। रियासी-कटड़ा-भमाग को एक विधानसभा क्षेत्र बनाने की चर्चाएं भी हैं। जिला में मतदाताओं की संख्या सवा दो लाख के करीब है, जिसमें से सवा लाख मतदाता विधानसभा क्षेत्र रियासी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed