फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Apni party took out anger rally against inflation, many workers detained in jammu

अपनी पार्टी ने महंगाई के खिलाफ निकाली रोष रैली, कई कार्यकर्ता हिरासत में

विज्ञापन
Apni party took out anger rally against inflation, many workers detained in jammu
जम्मू। अपनी पार्टी ने सोमवार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी मैदान से निकली रोष रैली को पुलिस ने डोगरा चौक के पास रोक लिया। प्रदर्शनकारियों के वहीं धरना देने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। इसके चलते पुलिस ने जिला अध्यक्ष प्रणव शगोत्रा, उपाध्यक्ष वैभव मट्टू और महासचिव सरदेश राणा सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर घंटों पुलिस लाइन में बैठाए रखा। इसके बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रोष रैली के दौरान प्रणव ने कहा कि कोरोना काल में लोगों की आर्थिक हालत पहले ही खस्ता हो चुकी है। ऐसे में आए दिन कभी पेट्रोल तो कभी डीजल व रसोई गैस के सिलिंडर का दाम बढ़ा दिया जाता है। सरसो के तेल से लेकर दालों, फल, सब्जियों व अन्य सभी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम आदमी महंगाई से परेशान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed