फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   apeal

उपराज्यपाल बिजली कटौती की समस्या का करें समाधान

विज्ञापन
apeal
जम्मू। बिजली कटौती से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसान धान की पनीरी सहित सब्जियों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उपराज्यपाल बिजली कटौती की समस्या का जल्द समाधान करें। यह अपील पूर्व विधायक एवं भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुखनंदन चौधरी ने प्रेसवार्ता के माध्यम से की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को कई निगमों में विभाजित करने के बावजूद उपभोक्ताओं लाभ नहीं मिल रहा है। जिले में जगह-जगह लोग और किसान समस्या के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की है उचित बिजली आपूर्ति नहीं होने के मामले की जांच करवाएं। बिजली ढांचे पर ओवरलोड को कारण बताकर विभाग कटौती कर रहा है। कई रिसीविंग स्टेशन तैयार हैं, लेकिन उनका प्रयोग नहीं किया जा रहा हैं। मढ़ के लाहोरी चक में दो साल पहले रिसीविंग स्टेशन का निर्माण हुआ था जिसका आजतक इस्तेमाल नहीं किया गया हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर अखनूर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन संजय सर्राफ, बिश्नाह के चेयरमैन रमेश लाल, बिश्नाह के डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, अखनूर के पूर्व म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed