{"_id":"6236bd4e5bc15652305c1132","slug":"anupam-kher-javed-kashmir-files-film-screening-arranged-in-srinagar-for-kashmiri-pandits","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपम खेर बोले: जब तक जावेद जैसे लोग हैं, दुनिया में उम्मीद है, नरसंहार पीड़ित परिवारों के लिए श्रीनगर में फिल्म स्क्रीनिंग की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपम खेर बोले: जब तक जावेद जैसे लोग हैं, दुनिया में उम्मीद है, नरसंहार पीड़ित परिवारों के लिए श्रीनगर में फिल्म स्क्रीनिंग की व्यवस्था
Sun, 20 Mar 2022 11:06 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:06 AM IST
सार
घाटी के युवक जावेद बेग ने श्रीनगर में नरसंहार पीड़ित परिवारों को द कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था की। अनुपम खेर ने उन्हें इंसानियत की उम्मीद बताया है।
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
द कश्मीर फाइल्स फिल्म में पुष्करनाथ का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो संदेश में कश्मीर घाटी के युवक जावेद बेग को इंसानियत की उम्मीद बताया है। अनुपम खेर ने कहा कि जावेद बेग अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने नरसंहार पीड़ित परिवाराें को द कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था की। यह दर्शाता है कि जब तक जावेद या उनके जैसे बहुत सारे लोग हैं, दुनिया में इंसानियत की उम्मीद है।
विज्ञापन
बीरवाह के रहने वाले जावेद बेग ने अपने ट्विटर हैंडल पर नरसंहार का शिकार हुए अपने स्कूल मास्टर अवतार कृष्ण का फोटो शेयर कर लिखा - संग्रामपोरा में मेरे स्कूल टीचर अवतार कृष्ण पंडिता समेत सात लोगों को पाकिस्तानी आतंकियों ने कश्मीरियों की मदद से बेरहमी से मार डाला था। 21 मार्च 1997 को नवरोज पर्व के दिन हुए नरसंहार का मैं चश्मदीद हूं। मैं तब कुछ नहीं कर सका लेकिन अब पीड़ितों के लिए श्रीनगर सभागार में द कश्मीर फाइल्स फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की। इस पर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से फोन पर बात भी हुई। इसके लिए वे उनके शुक्रगुजार हैं।
विज्ञापन