फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   anti isis poster in srinager

श्रीनगर में पहली बार दिखे एंटी आईएस पोस्टर

Sun, 24 Apr 2016 09:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 24 Apr 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
anti isis poster in srinager
शहर में लगे एंटी आईएस पोस्टर - फोटो : Amar Ujala
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में स्थित जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद युवाओं द्वारा इस्लामिक स्टेट (आईएस) के झंडे दिखाए जाना आम बात है लेकिन इस शुक्रवार इस सबसे उलट पहली बार मस्जिद के बाहर एंटी आईएस पोस्टर दिखे।
विज्ञापन

 
चश्मदीदों के मुताबिक शहर के नौहट्टा चौराहे पर ये पोस्टर युवाओं के एक समूह द्वारा लगाया गया था। पोस्टर में ऊर्दू में स्लोगन लिखे हुए थे। पोस्टर की पहली लाइन में आईएस के एक कमांडर का बयान था, जिसमें उसने कहा था कि "अल्लाह इजरायल के खिलाफ जिहाद का एलान करने के लिए हमें आदेश नहीं देता है।
विज्ञापन


वहीं पोस्टर की दूसरी लाइन में जवाब लिखा था कि "फिर क्या अल्लाह मस्जिद पर ब्लास्ट करने का आदेश देता है।' यह एंटी आईएस पोस्टर कश्मीर घाटी में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे युवाओं की सोच में बदलाव का संकेत मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed